Sambal Card - मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0), संबल कार्ड डाउनलोड

मध्यप्रदेश के सरकार द्वारा राज्य में कार्य कर रहे तमाम असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा को प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना वर्ष 2018 में लागू की गई थी, फिर योजना को सरलीकरण और तमाम प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना तथा पोर्टल का शुभारंभ किया गया है.

इसे असंगठित शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार कल्याण मण्डल, श्रम विभाग, मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा संचालित किया जाता है.

संबल कार्ड हेतु पंजीयन (आवेदन)

मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई है। संबल कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  • सबसे पहले संबल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट - https://sambal.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद आपको उपर मेन्यु बार में स्थित सेवाएं वाले अनुभाग पर क्लिक करें.
  • फिर आपको ड्राप मेन्यु के रूप में कुछ विकल्प दिखाई देंगे, उसमें "पंजीयन हेतु आवेदन करें" पर क्लिक करें.
Sambal Portal
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा, उसमें आपको समग्र आई डी और परिवार आई डी को दर्ज करके नीचे स्थित "समग्र खोजें" पर क्लिक करें।
  • यदि संदेश आता है कि "आपकी समग्र आईडी में e-KYC उपलब्ध नहीं है," तो e-KYC करने के लिए "OK" पर क्लिक करें।
Sambal Card Registration
  • समग्र आईडी से आपकी जानकारी स्वचालित रूप से प्राप्त हो जाएगी। इसे ध्यान से जांचें और अगर कोई त्रुटि हो तो सुधार करें।
  • आवेदक का प्रकार (जैसे असंगठित श्रमिक, किसान आदि), शिक्षा स्तर, और व्यवसाय जैसी जानकारी चुनें।
  • पूछे गए अन्य विवरण (जैसे मोबाइल नंबर) सही-सही भरें।
  • फॉर्म में दी गई जानकारी की सत्यता की पुष्टि के लिए सहमति बॉक्स पर टिक करें।
  • "आवेदन संरक्षित करें" बटन पर क्लिक करें
💡
सफल सबमिशन के बाद आपको एक आवेदन क्रमांक (Application Number) मिलेगा। इसे संभालकर रखें, क्योंकि इससे आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।

संबल योजना पंजीयन (आवेदन) की स्थिति

मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना के तहत अपने Sambal Card के आवेदन की स्थिति जानने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद उपर मेन्यु बार में दिए हुए "आवेदन की स्थिति" पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही आपके सामने ड्रॉप डाउन मेनू के रूप में दो विकल्प प्रस्तुत होंगे, उसमें "संबल आवेदन की स्थिति" पर क्लिक करें.
Sambal Portal Homepage
  • अब आपके सामने आवेदन की स्थिति नाम से एक पेज खुल जाएगा, उसमें समग्र आईडी और एप्लीकेशन नंबर को दर्ज करें.
  • अब नीचे दिए गए "Search" वाले बटन पर क्लिक करें. ऐसा करते ही आपके सामने स्टेटस आ जाएगा, आप उसे देख सकते हैं.
Sambal Card Status

Sambal Card Download करें

मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना के तहत संबल कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले पहले आपको संबल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • मुख्य पृष्ठ पर मेनू बार में स्थित "हितग्राही विवरण" पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही ड्रॉप मेनू के रूप में एक बॉक्स प्रदर्शित होगा, उसमें "संबल/समग्र सदस्य आईडी (नौ अंकों)" को दर्ज करें.
Sambal Card Download
  • इसके बाद नीचे दिए हुए "विवरण देखें" वाले बटन पर क्लिक करें.
  • ऐसा करके आप अपने संबल कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.

संबल 2.0 पोर्टल पर लॉग इन करें

मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना के पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • मुख्यमंत्री जन कल्‍याण (संबल 2.0) के आधिकारिक वेबसाइट - https://sambal.mp.gov.in/ पर जाएं.
  • इसके बाद आपको उपर दिए गए "लॉग इन " विकल्प पर क्लिक करें.
  • अब लॉग इन पेज पर यूजर नाम और पासवर्ड के बाद नीचे दिए गए कैप्चा को दर्ज करें. इसके बाद आपको नीचे दिए गए "Login" बटन पर क्लिक कर दें.
Sambal Portal Login
💡
कृपया जनकल्याण पोर्टल पर लॉगिन करने हेतु जनकल्याण पोर्टल का यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करे. समग्र/ एसपीआर पोर्टल के यूजरनेम और पासवर्ड से जनकल्याण पोर्टल पर लॉगिन नहीं किया जा सकेगा.

मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण (संबल 2.0) योजना

मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित श्रमिकों और उनके परिवारों को जीवन के विभिन्न चरणों में आवश्यक सहायता प्रदान करना है, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार हो सके।

💡
संबल कार्ड मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों और गरीब परिवारों को प्रदान किया जाने वाला एक पहचान पत्र है। यह कार्ड सरकार द्वारा विभिन्न आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने के लिए जारी किया जाता है।

संबल कार्ड के लाभ

इसके निम्नलिखित लाभ हैं:

सहायता का प्रकार विवरण
अंत्येष्टि सहायता मृत्यु होने पर अंत्येष्टि के लिए ₹5,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
सामान्य मृत्यु सहायता सामान्य स्थिति में मृत्यु होने पर ₹2 लाख की सहायता राशि दी जाती है।
दुर्घटना मृत्यु सहायता दुर्घटना में मृत्यु होने पर ₹4 लाख की वित्तीय सहायता दी जाती है।
आंशिक दिव्यांगता सहायता दुर्घटना के कारण आंशिक दिव्यांगता होने पर ₹1 लाख की आर्थिक मदद दी जाती है।
स्थायी दिव्यांगता सहायता दुर्घटना के कारण स्थायी दिव्यांगता होने पर ₹2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाती है।
शिक्षा सहायता गरीब परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति, मुफ्त पाठ्यपुस्तकें और अन्य शैक्षिक सुविधाएं दी जाती हैं।
मातृत्व लाभ गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था और प्रसव के दौरान आर्थिक सुरक्षा के लिए सहायता दी जाती है।
आवास और खाद्य सुरक्षा गरीब परिवारों को सस्ती दरों पर राशन और आवासीय सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

पात्रता

इस योजना के तहत संबल कार्ड प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड निर्धारित हैं:

  • आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक असंगठित क्षेत्र में श्रमिक के रूप में कार्यरत होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदक के पास समग्र आईडी होना आवश्यक है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • बीपीएल कार्ड या श्रमिक कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
💡
नोट: समग्र आईडी में e-KYC पूरी होनी चाहिए। अगर e-KYC नहीं हुई है, तो पहले इसे आधार से लिंक करवाएं।